फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भोटेकोशी की बाढ़ के बाद 1453 शव बरामद, 4718 अब भी लापता

Sat, 26 Sep 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। नेपाल में पिछले दिनों भोटेकोशी और रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक बाढ़ प्रभावित विभिन्न जिलों में 1453 शव बरामद किए जा चुके हैं।
रसुवा में 236, नुवाकोट में 204, धादिंग में 72, चितवन में 368, गोरखा में 79, तनहुं में 38, नवलपरासी ईस्ट में 232 और नवलपरासी वेस्ट में 222 शव मिले हैं। इसके अलावा काठमांडो में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

नेपाल गृह मंत्रालय से शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल जुटाने और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब तक 1334 शवों का सुरक्षित तरीके से प्रबंधन किया जा चुका है। मृतकों और उनके परिजनों के कुल 3389 डीएनए सैंपल लिए गए हैं। इनमें मृतकों के 1329 और उनके रिश्तेदारों के 2060 सैंपल शामिल हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव, तलाशी, राहत वितरण और शवों के प्रबंधन के लिए 7975 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी 4718 लापता लोगों की तलाश जारी है। अलग-अलग जिलों में 1255 लोगों को होल्डिंग सेंटर में रखा गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के साथ शवों की पहचान का काम भी जारी है। बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं होने के कारण डीएनए मिलान की प्रक्रिया महत्वपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु क्षेत्र नंबर-2 के सांसद एवं पूर्व एसएसपी विक्रम सिंह थापा ने कहा कि स्थानीय स्तर से लेकर जिला, प्रदेश और केंद्रीय स्तर तक उनकी टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें