फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर माने संविदा कर्मी, धरना समाप्त

Thu, 14 Mar 2019 09:26 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में धरना देते बिजली निगम के सविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में चार दिनों से चल रहा बिजली संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार व धरना एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीओ नईम खान मंसूरी की उपस्थिति में अधिशासी अभियंता बिजली एसके त्रिपाठी के आश्वासन पर गुरुवार को समाप्त हो गया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी कर्मी नगर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर चार दिनों से धरना दे रहे थे। कर्मियों का कहना था कि 2017 से मानेदय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे लोगों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

भुगतान न होने पर परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बच्चे पढ़ाई के अभाव में शिक्षा की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं। पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान अधिकारियों ने हमारी समस्या का समाधान का आश्वासन भी दिया था। मगर स्थिति यथावत ही है। मंगलवार से बांसी नगर व देहात सहित खेसरहा, मरवटिया, खैरटिया, पथरा, महरवाजोत उपकेंद्रों के संविदा कर्मियों ने काम ठप कर दिया था। गुरुवार दोपहर अधिशासी अभियंता बिजली आपूर्ति खंड बांसी एसके त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीओ नईम खान मंसूरी व कोतवाल शैलेश सिंह के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि उनका पुराना बकाया जल्द दे दिया जाएगा। वर्तमान भुगतान भी कर दिया जाएगा। आश्वासन पर संविदा कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में प्रमोद कुमार, मो. इश्हाक, मनोज कुमार त्रिपाठी, राजाराम विश्वकर्मा, अशोक कुमार, राधेश्याम, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राम कुमार, सुनीत शुक्ला, पवन शुक्ला, संजय कुमार श्रीवास्तव, शमशेर बहादुर, अनिल कुमार, विपिन मौर्या व दीपक कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें