फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही हरकत में आया प्रशासन

Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में बैनर पोस्टर हटवाते ज्वाइंट मजिस्टेट व सदर एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तारीखों का एलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसके बाद पूरे जिले में प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस की गश्त तेज होने के साथ ही जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग व बैनर हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर रविवार देर शाम उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय की अगुवाई में होर्डिंग और बैनर आदि हटाया गया। शुरुआत शहर के पेट्रोल पंप तिराहे से की गई। इस दौरान सदर थाना के प्रभारी निरीक्षक डीसी चौधरी, पुलिस के जवान व नपा के कर्मी शामिल रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मचारी मंदिर चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला के सामने पहुंचे। जहां लगे राजनीतिक होर्डिंग व बैनर को हटाना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, हसन ताकीब, कासिम मेंहदी, महंथ मिश्रा, बब्बू, सब्लू हैदर आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिलाधिकारी त्रिभुवन की अगुवाई में टीम ने सभी दलों के लगे बैनर पोस्टर को चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद हटाया गया।
तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष अवध नारायण यादव, एडीओ पंचायत संजय कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सचिन श्रीवास्तव, लेखपाल सुनील श्रीवास्तव, मोनू कुमार, जितेन्द्र यादव, सुधीर कुमार, सूर्यभान वर्मा, विनय कुमार सिंह, शैलेश सिंह, ध्यान चन्द्र यादव, संदीप कुमार, पवन कुमार यादव आदि की उपस्थिति रही। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिलाधिकारी अनिल कुमार की अगुवाई में कस्बे में लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटाने की कार्रवाई की गई। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह की अगुवाई में शहर में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें