फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी में नगर पालिका बनाए व्यायाम शाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 63
विज्ञापन

बांसी में नगर पालिका बनवाएगी व्यायामशाला
बोर्ड की बैठक में विकास के कार्यों को मिली मंजूरी
दुकानों के किराए कम करने की भी सहमति पास
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी वर्ष 2019-20 का अनुमानित बजट सोमवार को पारित हुआ। 274161000 रुपये से नगर का विकास होगा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक निर्धारित समय दो बजे शुरू हुई। बैठक में नई दुकानों का निर्माण, जीआईएस सर्वे, दुकानों के बड़े किराए पर पुनर्विचार, ओपेन जिम व्यायामशाला का निर्माण सहित कई विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि नगर के विकास के लिए यह बजट लाया गया है। अनुमानित 27 करोड़ रुपये से नगर का विकास होगा। कहा कि नगर के विकास के लिए वह प्रयत्नशील हैं। बैठक में सभासद मो. इरफान सिद्दीकी ने दुकानों के बढ़ाए गए 400 से 500 प्रतिशत किराया को घटने का प्रस्ताव लाया गया जो बहुमत से पारित हुआ। इसी तरह सभासद मंगल चौरसिया की ओर से ओपन जिम व्यायामशाला बनाये जाने का प्रस्ताव लाया गया जो सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में पथ प्रकाश, पेय जलापूर्ति, सड़क, नाली, नाला के निर्माण के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में ईओ अरविंद कुमार, सभासद रामगोपाल अग्रहरि, सय मोहम्मद कुतुब, फूलचंद भारती, रवीन्द्र वर्मा, अरुण गुप्ता, कपिलदेव, बजरंगी वर्मा, परमात्मा, विश्राम मौर्या, सालिगराम निषाद, अजय शुक्ल, अकबर अली, परवीन, राज लक्ष्मी देवी, संध्या, जरीना बेगम, हुस्न आरा, लिपिक जहांगीर, रविशंकर गुप्ता, अमरेंद्र, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें