फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए स्वामी विवेकानंद, जयंती पर नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-58, 60, 62, 63, 65, 71
विज्ञापन


जयंती पर स्वामी विवेकानंद को नमन
विद्यालयों में रंगोली व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
सिदार्थनगर। भारतीय संस्कृति की सुरभि को विश्व में बिखेरने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। उनके विचारों के साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं का अहम योगदान देने का आह्वान किया गया।
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राज बहादुर मौर्य ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ब्रज किशोर त्रिपाठी आदि मौजूद थे। विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मेें बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम नरेश मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के बारे मेें बताया। प्रधानाचार्य अंजू चौहान मौजूद रहीं। मुख्यालय के ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में भी विवेकानंद जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार प्रजापति रहे। बर्डपुर स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में संपन्न संगोष्ठी में प्रबंधक मुक्ति नारायण पांडेय समेत प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के मिडास पब्लिक स्कूल पर रामशरन, विजडम पब्लिक स्कूल में जितेंद्र जायसवाल, स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनीष चौधरी, रमा देवी कौशल ई. कॉलेज में जय प्रकाश गुप्ता, सिद्धार्थ महाविद्यालय में डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम में आशीष चौधरी व अनीता पांडेय, पूमावि में कलीमुल्लाह, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में अशोक मिश्रा के नेतृत्व में विवेकानंद जयंती मनाई गई।
परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। अहिरौला स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। दयानन्द एवं आर्य कन्या विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य बीपी त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणास्रोत थे।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। रंगोली व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय ने बताया कि 17 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता व 19 जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को 26 जनवरी को प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा।
बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक राजा रतनसेन महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, प्रो. ओम प्रकाश राय, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रो. अरविंद सिंह, प्राचार्य डॉ. आलोक नाथ पांडेय आदि मौजूद थे।


युवा सप्ताह आज से, 19 को समापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आनंद चौधरी ने बताया कि 13 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 14 जनवरी को सहभागिता दिवस, 15 जनवरी को सामाजिक दिवस, 16 जनवरी को शारीरिक दक्षता दिवस, 17 जनवरी को सांप्रदायिक सद्भाव दिवस, 18 जनवरी को कौशल विकास व 19 जनवरी को केंद्र कार्यालय पर पुरस्कार वितरण व युवा सप्ताह कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। राज्य प्रशिक्षका प्रीति शुक्ला आदि उपस्थित रहे।



फोटो कैप्सन-12एसडीएन83पी व 84पी-बीआरसी डुमरियागंज के प्रांगण में पौधरोपण करते जनकल्याण समिति के पदाधिकारी

विवेकानंद जयंती पर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
डुमरियागंज। नगर स्थित बीआरसी प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जयंती पर जन कल्याण समिति के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण और हरियाली की सुरक्षा का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा की अगुवाई में पदाधिकारी शनिवार की दोपहर डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर पहुंचे जहां चितवन के 3 व आम के 3 पौधे लगाए गए। इस दौरान पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। बीईओ डुमरियागंज चंद्र भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।












------------मूल खबर--------------



फोटो-58, 60, 62, 63, 65, 71

जयंती पर स्वामी विवेकानंद को नमन किया
विद्यालयों में रंगोली व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
सिदार्थनगर। भारतीय संस्कृति की सुगंध को संपूर्ण विश्व में बिखेरने वाले स्वामी विवेकानंद की जंयती शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। उनके विचारों के साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं का अहम योगदान देने का आह्वान भी किया गया।
शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डाँ. राज बहादुर मौर्य ने उनके व्यकित्त्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रितिक पांडेय, सोहित अग्रहरि, विशाल चौधरी, जयेंद्र भाष्कर ने व्याख्यान दिया। प्रधानाचार्य ब्रज किशोर त्रिपाठी, एकीकरण के सिद्धार्थ शंकर पांडेय समेत आचार्य गोविंद सिंह, निमिष शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, सुभाष सिंह, बुद्ध विद्या पीठ बालिका विद्यालय के मनिराम बौद्ध भी उपस्थित थे। विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मेें बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाँ. राम नरेश मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के बारे मेें में बताया। प्रधानाचार्य अंजू चौहान ने आभार व्यक्त किया। बृज किशोर, जय प्रकाश सिंह, सच्चिदानंद, द्विजेशस पांडेय, रामकेशर, सरिता श्रीवास्तव, उमा पांडेय, गीता जायसवाल आदि की उपस्थिति रही। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश नाथ दूबे, त्रिलोकी नाथ मिश्र ने संबोधित किया। संचालक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आनंद चौधरी ने बताया कि 13 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 14 जनवरी को सहभागिता दिवस, 15 जनवरी को सामाजिक दिवस, 16 जनवरी को शारीरिक दक्षता दिवस, 17 जनवरी को सांप्रदायिक सद्भाव दिवस, 18 जनवरी को कौशल विकास व 19 जनवरी को केंद्र कार्यालय पर पुरस्कार वितरण व युवा सप्ताह कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर राज्य प्रशिक्षका प्रीति शुक्ला, निजामुद्दीन सिद्धकी, शिल्पा श्रीवास्तव, निर्मला, ओंकार नाथ मिश्रा समेत आदि लोग उपस्थित रहे। मुख्यालय के ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में भी विवेकानंद जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि पशुधन प्रसार अधिकारी डाँ. अरुण कुमार प्रजापति रहे। प्रबंधक सुनील कुमार चौबे ने आभार जताया। बर्डपुर स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में संपन्न संगोष्ठी में प्रबंधक मुक्ति नारायण पांडेय समेत प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय, नितेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। क्षेत्र के मिडास पब्लिक स्कूल पर रामशरन, विजडम पब्लिक स्कूल पर जितेंद्र जायसवाल, स्वामी वीवेकानंद स्कूल मनीष चौधरी, स्व. रमा देवी कौशल ई. कॉलेज पर जय प्रकाश गुप्ता, सिद्धार्थ महाविद्द्यालय पर डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्द्यालय बर्डपुर प्रथम पर आशीष चौधरी व अनीता पाण्डेय, पूमावि पर कलीमुल्लाह, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज पर अशोक मिश्रा के नेतृत्व में विवेकानंद जयंती मनाई गई। परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। योगेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष साधना चौधरी, नेपाल के सिने स्टार श्याम मिश्र, चेयरमैन निसार अहमद, राजू शाही, विनय सिंह, सियाराम सिंह, मालती पांडेय आदि जनों की विशेष उपस्थिति रही। संचालन जुग्गीराम राही ने किया। अहिरौला स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। शिक्षाविद् नन्द किशोर चौधरी, विश्व सेवा संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी समेत राम सूरत वरुण, रमेश शर्मा, हरिश्चन्द्र चौधरी, राम मनोहर यादव, जय प्रकाश गौतम, पंकज यादव, प्रधानाचार्य गोवर्धन, आदि उपस्थित थे। दयानन्द एवं आर्य कन्या विद्यालय के प्रांगण मे आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य बीपी त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणा स्रोत और युवा दिलो के धड़कन थे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक डाँ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। रंगोली व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। प्राचार्य डाँ. अष्टभुजा पांडेय ने बताया कि 17 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता व 19 जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होना है। विजयी प्रतिभागियों को 26 जनवरी को प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। डाँ. पवन कुमार पांडेय, डाँ. प्रमोद कुमार द्विवेदी, डाँ. संतोष कुमार पांडेय, डाँ. नुरूल हसन, डाँ. देवेन्द्र प्रजापति, प्रिया उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक राजा रतनसेन महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। डाँ. मिथिलेश त्रिपाठी, प्रोफेसर डाँ. ओम प्रकाश राय, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद सिंह, प्राचार्य डॉ. आलोक नाथ पांडेय, शिवमूर्ति त्रिपाठी, शिव शंकर, हरेंद्र बहादुर सिंह आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें