फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई बेहतर न मिलने पर बिफरे डीएम, हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 59
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन के कार्यालयों का निरीक्षण, समय से उपस्थित होने के लिए दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट भवन में स्थित कार्यालयों का जिलाधिकारी ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई बेहतर न होने व अभिलेखों के रख-रखाव पर काफी नाराजगी व्यक्त की। भविष्य में पुनरावृत्ति मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने कलेक्ट्रेट में सबसे पहले संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया गया। समस्त पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों को शासन की मंशा अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। कहा कि कार्यालयों में समय से उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करें। राजस्व परिषद का रजिस्टर व विभिन्न डाक रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान अलमारी टूटी हुई मिली, आसपास गंदगी, पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक न होने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। पटल सहायकों को निर्देश दिया कि अपने नाम की नेम प्लेट तथा संबधित फाइल पर स्टीकर लगाकर व्यवस्थित रखें। ईआरके में रखे गये अलमारी व पत्रावली ठीक न पाये जाने पर रोष व्यक्त व्यक्त किया। कहा, 26 व 27 दिसंबर को पुन: निरीक्ष् ाण किया जायेगा। कोई कमी पाए जाने पर संबधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरानज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, प्रशासनिक अधिकारी सूर्यलता श्रीवास्तव, नाजिर सदर कलेक्ट्रेट दिवाकर त्रिपाठी, सीआरए उमाकान्त मिश्र के अलावा कलेक्ट्रेट के समस्त पटलों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें