भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की वेबसाइट पर शुरू होगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बालू और मोरंग की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए अब इसकी बिक्री ऑनलाइन होगी। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की वेबसाइट पर यह सुविधा जल्द शुरू होगी।
वेबसाइट पर प्रदेश के सभी जिलों के बालू और मोरंग के खनन स्थलों का जिक्र होगा। इसके अलावा जिले में स्थित खनन क्षेत्र, खनन पट्टाधारक का नाम, उप खनिज की मात्रा और प्रतिदिन की कीमत उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं जिले के प्रमुख निजी भंडारण केंद्र और उनकी भंडारण क्षमता का भी ब्योरा रहेगा। एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल ने बताया कि सरकार खनिज पदार्थों के नियंत्रण के लिए बालू और मोरंग की ब्रिकी को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद रेट पर काफी हद तक लगाम लगेगी।