फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दस बेड का डायलिसिस यूनिट शुरू

Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में तैयार डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन शुक्रवार को डीएम कुणाल सिल्कू ने किया। 10 बेड के इस यूनिट में एक साथ 10 मरीजों की डायलिसिस होगी। यह सुविधा मरीजों को निशुल्क प्रदान की जाएगी। डायलिसिस की सुविधा होने से अब जिले के मरीजों को गोरखपुर और लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन करते हुए डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू होना स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले को बड़ी सौगात है। अब इसके लिए मरीजों को बाहर अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। डीएम ने कहा कि किडनी संबंधित बीमारी से ग्रसित मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। यह यूनिट जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल पर शुरू हुई है। इसमें 10 बेड की सुविधा रखी गई है। बेहतर तकनीकी से युक्त मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार होगा। यूनिट के शुभारंभ के अवसर पर सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, फार्मासिस्ट डॉ. गोविंद्र प्रसाद ओझा, ओपी लाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

डायलिसिस का कार्य
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जानकारों के मुताबिक डायलिसिस से खून में अनावश्यक उत्सर्जी पदार्थ जैसे क्रिएटमिनिन, यूरिया को दूर करके खून को शुद्ध करता है। शरीर में जमे हुए ज्यादा पानी को निकालकर द्रवों को शरीर में योग्य मात्रा में बनाए रखता है। शरीर के क्षारों जैसे सोडियम, पोटेशियम इत्यादि को उचित मात्रा में स्थापित करता है। शरीर में जमा हुई एसिड अम्ल की अधिक मात्रा को कम करते हुए उचित मात्रा में बनाए रखता है। इसके अलावा किडनी संबंधित अन्य बीमारियां दूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें