फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

418 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

Sun, 02 Sep 2018 12:09 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों के 41556 सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए शनिवार को शाम सात बजे तक 1039 में से 418 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों की आपत्ति के चलते काउंसिलिंग निर्धारित समय 10 के बजाए 12 बजे शुरू हुआ। बीईओ ने बीएसए के आदेश को आधार बनाते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के फर्जी होने के लिए उन्हें दोषी मानना गलत है। बीईओ उपलब्ध सूची और प्रमाण पत्रों का मिलान कर काउंसिलिंग संपन्न कराता है, जबकि उनके अभिलेखों का सत्यापन नियुक्ति के उपरांत ही कराया जाता है। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या के मद्देनजर नौ काउंटर बनाया गया है। इसमें चार महिला, चार पुरुष और एक विशेष आरक्षण वाले अभ्यर्थियों के लिए था। काउंटर संख्या दस को रिजर्व रखा गया है। अभी भी अधिकांश अभ्यर्थी कतार में लगे हुए थे।
41556 सहायक शिक्षक भर्ती में किसी तरह का फर्जीवाड़ा नही हो सके इसके लिए फुल प्रूफ व्यवस्था बनाई गई है। जिन अभिलेखों में क्यू आर कोड है उन्हें स्कैन कर मौके पर ही प्रमाण पत्र का सत्यापन किया जा रहा है। इसलिए विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें