फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने छुट्टी लेकर धरना दिया

Sat, 28 Jul 2018 11:04 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर िशक्ष्ाकों ने धरना दिया। । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के तत्वावधान में जिले के शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। वहीं, चार सूत्री मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश व्यापी धरने के तहत शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में चार सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। मांगों में वित्त विहीन शिक्षकों को सामान कार्य-समान वेतन देने या अंतरिम 25 हजार मानदेय करने, पुरानी प्रचलित पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारी की भांति शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा अनुमन्य, एक जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण करने जैसे अहम बिंदु शामिल थे।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राम विलास यादव ने कहा कि संगठन के बार-बार लिखित व मौखिक रूप से अनुरोध के बाद भी सरकार निस्तारण करने में कोताही बरत रही है। लिहाजा संगठन ने प्रदेश स्तरीय धरना देने का निर्णय लिया। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राज बहादुर मौर्य को ज्ञापन सौंपा गया। लालता प्रसाद चतुर्वेदी, जिला संयोजक द्विजेंद्र राम त्रिपाठी, भानु प्रताप मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, ओंकार नाथ पांडेय, ढुनमुन प्रसाद द्विवेदी, हरेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रभान पहलवान, संतराम चौरसिया, रुद्र नारायण, अमित दुबे, अनिल यादव मौजूद रहे। संचालन हृदय नारायण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें