फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बिजली संविदाकर्मी, 100 गांव बिजली आपूर्ति प्रभावित

Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। बकाया मानदेय भुगतान को लेकर विद्युत वितरण उपखंड बांसी के संविदा कर्मियों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। नाराज कर्मियों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। वहीं, संविदा कर्मियों की इस हड़ताल से लगातार दूसरे दिन भी बांसी नगर सहित तिलौली, खेसरहा, नरकटहा, पटख़ोली व सकारपार फीडर के लगभग तीन सौ गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से 4 बजे तक ठप रही।
विज्ञापन


संविदा कर्मचारी संघ बांसी इकाई के शिवमूर्ति दुबे ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं, मगर कोई कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। धरने में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रहीम, दीपक तिवारी, अनिल कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, जमुना, राधेश्याम, मो. इसहाक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें