तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर काम करते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
परसा। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र स्थित तुलसियापुर-कठेला पीडब्लूडी मार्ग अगस्त में आए बाढ़ के दौरान कट गया था। जर्जर रोड के संबंध में अमर उजाला ने गुरुवार को तुलसियापुर-कठेला मार्ग बदहाल, चलना मुश्किल शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार को संज्ञान में लेने के बाद ही विभाग ने रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। शुक्रवार से कार्य शुरू कराया। आनन-फानन में ठेकेदार ने पत्थर व गिट्टी गिराया और जेसीबी लगा कर रोड बनाना शुरू कर दिया। कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने अमर उजाला के पहल की सराहना की। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, अनिल अग्रहरि, पूर्व प्रधान रामानंद चौहान, शहंशाह आलम, मोहम्मद हारुन, विनय शुक्ल, राममूरत और मोहम्मद सफात आदि ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए आभार भी जताया।