फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला मिजाज, कोहरे से खुश हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 53
विज्ञापन

बदला मौसम, कोहरे से खुश हुए किसान
घने कोहरे में इंसान के साथ-साथ पशु भी कांपते नजर आए

अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। मौसम का मिजाज बदलते ही लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा होते ही इंसान के साथ ही पशु भी ठंड से कांपते नजर आए। वहीं, किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शुक्रवार की सुबह पूरे क्षेत्र को घने कोहरे ने अपने आगोश मे ले लिया जो दोपहर ग्यारह बजे तक छाया रहा। ठंड से सबसे अधिक दिक्कत बच्चों को हुई। सुबह घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। ठंड बढ़ने के बाद लोग इससे बचाव के जतन में लग गए। हर गली मोहल्लों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए नजर आए। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जरूरतमंदों ने प्रशासन से कंबल बांटे जाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम ने अलाव स्थल का निरीक्षण किया
बांसी। ठंड के बढ़ते असर के कारण एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा चिह्नित स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं नरकटहा में स्थित पानी की टंकी के बगल में नपा के मैरेज हाल में बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इसमें रजाई, गद्दा व पीने के पानी का जायजा लिया। इस दौरान नपा के गिरीश पांडेय, गणेश मौर्या, ध्रुवचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें