फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में नहीं जाओगे तो मार दिए जाओगे

Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
गुजरात से लाौटे ब्रह्मदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दो दिनों के अंदर नहीं जाओगे तो मार दिए जाओगे। मकान खाली कर दो। अगर नहीं गए तो सामान निकाल कर फेंक दिया जाएगा। इसलिए नौकरी छोड़कर मजबूरी में घर आना पड़ा। एक गलत इंसान के चक्कर में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को इतनी जलालत झेलनी पड़ रही है। गुजरात से लौटकर आए दो युवाओं ने यही आपबीती सुनाई।

 

पुरानी नौगढ़ के पश्चिम गोला नगर निवासी ब्रह्मदेव अपने भतीजे शैलेंद्र के साथ बड़ोदरा के सदमला गांव में एक प्राइवेट फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते थे। सात अक्तूबर को अचानक मकान मालिक भरत आए और दोनों को दो दिनों में मकान खाली करने की धमकी दी। ब्रह्मदेव ने बताया कि छोटा सा सवाल किया कि हम लोगों की क्या गलती, हम लोग नौकरी छोड़कर कहां जाएंगे। इस पर उसने धमकी दी अगर दो दिनों के अंदर नहीं गए तो मार दिए जाओगे। जबकि पूरा मोहल्ला उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से भरा था। आठ अक्तूबर को लगभग 80 लोगों को हुजूम अपने-अपने घरों के लिए निकल पड़ा। प्रतिदिन 550 की मजदूरी छोड़कर घर आ गए। परेशानी और भी बढ़ गई। अब समझ नहीं आ रहा है करें तो क्या करें।

विज्ञापन


सोशल मीडिया ने भड़का दिया मामला
ब्रह्मदेव ने बताया कि जहां हम लोग रहते थे। उसी शहर में कुछ दूरी पर हुई घटना ने पूरे गुजरात में बिहार और उत्तरप्रदेश वासियों को देश भर शार्मिंदा किया है। उस पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने मामले को और भी भड़का दिया। इसके कारण हम लोगों को वहां से निकलना पड़ा। अगर हम लोग नहीं निकलते तो जान चली जाती। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो व वीडियो ने गुजरातियों को काफी भड़काया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें