फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक घोटालों में केंद्र सरकार की मिलीभगत

Tue, 20 Feb 2018 11:54 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर बैंक घोटालों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं, राष्ट्रपति को संबोधित कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि देश में हो रहे गंभीर आर्थिक अपराधों में केंद्र सरकार की मिलीभगत है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और देश की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खोखला करती जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का वादा कर सरकार बनाने वाली सरकार जनता की गाढ़ी कमाई भी संरक्षित नहीं कर पा रही है। पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार आर्थिक भ्रष्टाचारियों को सह देकर देश से भगाने में उनकी मदद कर रही है। जनता सब समझ रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रदीप ठकुराई ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विभिन्न बैंकों में लगभग ग्यारह हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। अब भाजपा की सरकार मुख्य आरोपी को देश से बाहर भगाने में मदद कर रही है तथा दिखावे के रूप में बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस ने हर समय जनहित में लड़ाई लड़ी है। गरीबों और किसानों के हक के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर तक लड़ाई लड़ने को तैयार है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए भ्रष्टाचारियों की मदद करने वाली सरकार के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


 इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, मशहूर अली, आशीष कुमार, अतुल पांडेय, राजेश सिंह, डॉ. अब्दुल कलाम, मो. वासिफ, अकरम अली, शैलेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैया पांडेय, अजीम फारुकी, अमित कुमार, इनार्मुरहमान, जितेंद्र द्विवेदी, राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें