फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बना अखाड़ा, कुश्ती करते मिले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की जमीनी हकीकत को देखा। स्कूल अखाड़े में तब्दील रहा। बच्चे मैदान में कुश्ती लड़ते मिले। क्लास रूम में ताला बंद था। ब्लाक क्षेत्र में बीईओ ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। सभी बंद मिले। शिक्षकों को अनुपस्थित करते हुए एक दिन का वेतन काटा गया। सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी हुआ।
विज्ञापन

बीएसए मनिराम सिंह के निर्देश पर बीईओ गोपाल मिश्रा ने बीआरसी के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहोरवा की जांच किया। यहां बीईओ को विद्यालय में ताला लटकता मिला। शिक्षक स्कूल में नहीं पहुंचे थे। बच्चे स्कूल आने के बाद वापस लौट गए थे। प्राथमिक विद्यालय माधोनगर में भी ताला बंद मिला। बच्चे मैदान में कुश्ती लड़ रहे थे। पूछने पर छात्रों ने बताया कि शिक्षक छूट्टी में घर गए है, अभी तक नहीं लौटे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरसन में भी कक्ष में ताला बंद था। बच्चे मैदान में कबड्डी खेल रहे थे। प्राथमिक विद्यालय पिपरसन में भी ताला लटकता मिला। इस संबंध में बीईओ गोपाल मिश्रा ने कहा कि चारों विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक दिन अनुपस्थित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें