फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत....

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। इंसेफेलाइटिस से जिले में एक और मासूम की मौत हो गई है। उसका इलाज दो दिनों से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शनिवार देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से नगर के इंद्रानगर गंगुली मोहल्ले में मातम छा गया है।
विज्ञापन

नगर के इंद्रानगर गंगुली निवासी जितेंद्र के पांच वर्षीय पुत्र मंजीत की 9 अगस्त को तेज बुखार से तबीयत बिगड़ी थी। घरवाले बांसी पीएचसी ले गए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में 11 अगस्त की सुबह पांच बजे बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरू हुआ था। शनिवार देर रात बालक की मौत हो गई। रविवार को घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत से जहां घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले के लोग इंसेफेलाइटिस के खतरे से सहमे हुए हैं।
लोगों का कहना है कि नगर में सुअरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। चारों तरफ इंसेफेलाइटिस के वाहक घूम रहे हैं। जिम्मेदार बेखबर हैं, इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें