फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं काटेंगे जुर्माना, उसी पैसे खरीद लो हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वाहन चेकिंग के दौरान जुर्माना काटने तक सिमटी पुलिसिया परिपाटी को खेसरहा में तैनात एसओ रणधीर मिश्र ने बदलने की कोशिश की। जुर्माना काटकर अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री करने के चलन से आगे बढ़कर एसओ ने अपने क्षेत्र में नया प्रयोग शुरू किया है। उन्होंने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों का जुर्माना काटने के बजाया उसी पैसे से हेलमेट की खरीदारी कराई और पहनाकर जाने को कहा।
विज्ञापन

आमतौर में अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में रहने वाले पुलिस महकमें के लिए यह पहल बेहद अहम है। उन्होंने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान जुर्माना कटाने के बजाए उसी पैसे का हेलमेट खरीदवाकर बाइक चालकों को खुद पहनाया, और बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाए रखने की अपील की। दरअसल आईजी के निर्देश पर पुलिस की ओर से ऑपरेशन कवच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष तौर पर पुलिस को बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करनी है और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के क्रम में रणधीर मिश्र ने खेसरहा में सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उन्होंने बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पाए जाने पर बाइक चालकों को सलाह दी कि हम जुर्माना नहीं काटेंगे जुर्माना की जो राशि है उसमें कुछ अपने पास से मिलाकर हेलमेट खरीद लो। इस शर्त पर सुरेंद्र यादव ग्राम तिलैया थाना दुधारा सहित दर्जनों लोगों ने नई हेलमेट खरीदा। एसओ ने बाइक चालकों को स्वयं हेलमेट पहनाया। उन्होंने यातायात नियमों के पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान बिना कागजात व हेलमेट खरीदने के लिए राजी नहीं होने वालों से 19 वाहन चालकों से 4400 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें