फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी मोर्चा ने सांसद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को तिलक इंटर कॉलेज में हुई। संसद में एक वर्ग विशेष की भर्ती का मुद्दा उठाने पर कार्यकर्ताओं ने रोडवेज चौराहे पर डुमरियागंज सांसद का पुतला फूंका। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। शासन से जल्द नियुक्ति करने की मांग की। इस दौरान सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया गया। संसद में सांसद जगदंबिका पाल के एक समूह विशेष के लिए शिक्षकों के भर्ती के मुद्दे की भर्त्सना की। नाराज कार्यकर्ताओं ने रोडवेज चौराहे पर पहुंच सांसद का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष शिवेशनाथ मिश्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट ने आदेश में कहा है कि सभी अंतरिम आदेशों का अनुपालन करने के बाद दिनांक 7 दिसंबर 2012 के विज्ञापन पर नियुक्ति किया जाए। कोर्ट के निर्देश का अनुपालन करते हुए शासन तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे। छह वर्षों से टीईटी मोर्चा शांतिपूर्वक संघर्ष करता रहा। न्याय की आस में नौकरी के इंतजार में दिन काटता रहा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नौकरी नहीं मिली। परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंच गया। सरकार तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं करती है तो मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क से विधानसभा तक आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वर्तमान परिदृश्य में दिखाई दे रहा है कि ऊंची आवाज करने पर ही न्याय मिल रहा है। शांति पूर्वक न्याय मांगने वालों की सुनवाई नहीं हो रही।
जिला महामंत्री श्रीराम पांडेय ने कहा कि अब अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने तक संघर्ष करना है। जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाएगा, लेकिन सांसद जगदंबिका पाल ने संसद में शिक्षक भर्ती पर एक विशेष समूह का मुद्दा उठाया। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। अगर वह भूल -सुधार नहीं करते हैं तो आगामी सभी चुनावों में पार्टी व उनका खुला विरोध होगा। इस दौरान दिनेश, सुरेंद्र यादव, आशीष कुमार, अजीत पांडेय, संतोष, जयप्रकाश, जमीर अहमद, प्रभात चौधरी, विनोद कुमार, आनंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें