फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीटा, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर क्षेत्र के कटरिया पांडेय गांव में शनिवार की रात स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं की लाठी डंडे से पिटाई की। युवक के गले को रस्सी से कसकर जान से मारने की कोशिश भी की। आभूषण व अन्य सामान उठा ले जाने के भी आरोप हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कटरिया पांडेय गांव निवासी रामविलास (25) शनिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात करीब 11 बजे स्कार्पियो पर सवार होकर चार लोग वहां पहुंचे और घर में घुसकर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पर रामविलास की बहन फोटू (35), उर्मिला (27) और मां प्यारी देवी (60) पर भी हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने रामविलास के गले में रस्सी बांधकर उसे धरन से लटका दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। लोगों ने रामविलास को नीचे उतारकर घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। रामविलास ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर है। मारपीट के अलावा मां-बहन के शरीर के गहने भी छीन ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में त्रिलोकपुर थाने के प्रभारी एसओ कमलेश कुमार गोंड ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इटवा क्षेत्र में रामविलास की ससुराल है, वहीं से उसका विवाद चल रहा है। नामजद आरोपी वहीं के हैं। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें