फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से 13 बीघा गेहूं की फसल नष्ट

विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक के धनोरा बुजुर्ग के खेत में लगी आग से गेहूं का फसल जलकर नष्ट हुआ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के धनौरा बुजुर्ग के सिवान में सोमवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। आग देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े और दमकल को सूचना दी। जब तक गाड़ी पहुंची ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने की इस घटना में 13 बीघा फसल नष्ट हो गई।
पीड़ित किसानों ने राहत की मांग की है। जनपद में बारिश होने के कारण गेहूं की फसल नहीं कट पाई है। अधिकांश हिस्सों में किसान कटाई के इंतजार में हैं।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के धनौरा बुजुर्ग गांव के सिवान में फसल से धुंआ उठने लगा। किसानों ने शोर मचाया और पानी, डाल की टहनी आदि लेकर दौड़ पड़े। साथ ही दमकल को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते आग बुझाने का प्रयास किया और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता के कारण उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। इस घटना में लगभग 13 बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आग से किसान रामनक्षतर, कृष्णकुमार, शिवकुमार, एबादुल्लाह, वहीदुननिसा, हफ़ीजुल्लाह, और जन्तुन्निशा समेत दर्जनों किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिनकी मेहनत से उगाई फसल पल भर में स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें