फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रैली में गई बालिका को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
.बेबी।  फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाेगिया। कोतवाली क्षेत्र के सजनी भट्टे के पास सोमवार की दोपहर डॉ. आंबेडकर की रैली देखने गई एक बालिका को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
जोगिया कोतवाल क्षेत्र के हरैया गांव निवासी बेबी (11) पुत्री राजेश कक्षा पांच की छात्रा थी। दोपहर में जोगिया पकड़ी मार्ग पर सजनी भट्टे के पास बाबा भीम राव आंबेडकर की रैली देखने गई थी। वह सड़क पार कर रही थी कि तभी तेज रफ्तार से बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो। घटना के बाद आसपास के लोगों ने जोगिया पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद जोगिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक तेजी से आ रही थी और बच्ची सड़क पार कर रही थी कि टक्कर के बाद सड़क पर गिरते ही, उसके जिससे सिर में गंभीर चोट आई। बच्ची की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
एसओ जोगिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता के दिल्ली से आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें