फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 125 केंद्र प्रस्तावित, आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी मौका

Sat, 21 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जिले में 125 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। केंद्रों के निर्धारण पर विद्यालयों को 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों की जांच कर उनका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी 2027 के बीच प्रस्तावित हैं। परीक्षा की तैयारियों के क्रम में परिषद ने 16 नवंबर को केंद्रों की सूची जारी की थी। इससे पहले जारी 102 प्रस्तावित केंद्रों की सूची पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इनमें अधिक दूरी, क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों और केंद्र निर्धारण से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर प्रत्यावेदन मिले थे। इसके बाद संशोधित सूची में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 125 कर दी गई।
परिषद ने विद्यालयों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक और अवसर दिया है। संबंधित विद्यालय अपनी आईडी से यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर उचित कारण और साक्ष्यों के साथ 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकते हैं। इसके बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति आपत्तियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

केंद्रों की सूची जारी होने के बाद विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित केंद्र बने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं को मानकों के अनुरूप दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी तरह की कमी न मिले। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर भी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां 21 नवंबर तक बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति स्थानीय स्तर पर जांच कर आपत्तियों का निस्तारण करेगी। जांच और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें