फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सईया से करा दे मिलनवा हाय राम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव की दूसरी रात भोजपुरी गीतों के नाम रही
वंदना मिश्रा, जया और सुरेश कुशवाहा के गीतों पर झूमे लोग

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भोजपुरी गीतों ने कपिलवस्तु महोत्सव की दूसरी रात सुरमयी बना दिया। वंदना मिश्रा, जया और सुरेश कुशवाहा गीतों ने सर्द रात में लोगों में जोश भर दिया और पंडाल में मौजूद लोग देररात तक गीतों पर झूमते रहे।
भोजपुरी गीतों की शुरूआत वंदना मिश्रा ने अपने गीत ‘सइयां से कर द मिलनवां हाय राम...’ कार्यक्रम की शुरूआत की। ‘मार-मार के हो बलमा... ’आदि गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिर क्या था दर्शक फरमाइशें करते रहे और वे गीत प्रस्तुत करतीं रहीं। मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर... गीत के जरिए माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद जया और सुरेश की जुगल बंदी ने मंच संभालाऔर माथे पर बिंदिया..., पांव में पायलिया सोहे, हाथ में कंगनवा... गीत से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर एएसपी मुन्ना लाल, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, सीओ दिलीप सिंह, बीएसए राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगा भोजपुरी गीत पर डांस का तड़का
भोजपुरी गीतों के बीच डांस के तड़के ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी गीत छलकत बा हमरो जवानियां... पर जैसे ही कलाकार ने डांस शुरू किया, वैसे ही दर्शक अपने-अपने जगहों से खड़े होकर गीतों पर झूमने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें