सिद्धार्थनगर। केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद समाज का हर वर्ग खुशहाल है। बगैर जाति, धर्म व मजहब के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने कहीं।
वे मंगलवार को शोहरतगढ़ के छतरी में पहुंचे मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अगुवाई में सड़कों का तेजी से निर्माण हो रहा है। गैर भाजपा सरकारों ने केंद्रीय योजनाओं व कार्यक्रमों को लागू नहीं होने दिया, योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में बुद्ध भूमि समेत सूबे का हर कोने में विकास की किरण तेजी से पहुंची है। सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक बनाने में अग्रणी भूमिका रही। सांसद ने शोहरतगढ़ में सड़क सकरी होने के कारण एनएच होने पर दिक्कत होने की दिशा में बाईपास की मांग की। इससे पूर्व कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय ने जगदंबिका पाल के तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री होते तो काफी पहले ही पूर्वांचल की तस्वीर कुछ और ही होती। दुर्भाग्य रहा कि वह सिर्फ 24 घंटे ही सीएम की कुर्सी पर रहे। श्रावस्ती के सांसद दद्नन मिश्रा ने भी कहा कि जनपदवासी सौभाग्यशाली हैं, उन्हें पाल जैसा सांसद मिला है। अपना दल के क्षेत्रीय विधायक चौधरी अमर सिंह ने सीएम व केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नेपाल के सांसद अभिषेक प्रताप शाही, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम धनी राही व सतीश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी समेत संतराज यादव, दुर्गा राय, गोविंद माधव, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, राम कुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, राजमणि पांडेय, हेमंत जायसवाल, राजेन्द्र पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, सुभाष गुप्ता, शिवनाथ चौधरी, कन्हैया पासवान, केशभान राय, रमेश गुप्ता, श्याम बिहारी जायसवाल, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, देशबंधु शुक्ला, सिद्धार्थ सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सरोज शुक्ला, जय प्रकाश पांडेय, शक्ति जायसवाल, दल सिंगार दुुबे, सुनील अग्रहरि आदि की उपस्थिति रही। संचालन रंजना त्रिपाठी व दिलीप चतुर्वेदी ने किया।
अतिथियों को बुद्ध प्रतिमा भेंट की
सीएम व केंद्रीय मंत्री को सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में माल्यार्पण के बाद स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू व सदर विधायक श्याम धनी राही ने अलग-अलग बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय की भी उपस्थिति रही।