फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

Wed, 01 Aug 2018 12:00 AM IST
siddharthnagar.
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक समेत कई अहम वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी भी बॉयोमीट्रिक मशीन से लगेगी।
विज्ञापन

अब तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के अलावा अन्य अहम स्थानों पर काफी पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। आए दिन तीमारदारों द्वारा बवाल करने, अराजक तत्वों का प्रवेश, स्वास्थ्य कर्मियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसके देखते हुए ब्लड बैंक समेत एसएनसीयू, पीआईसीयू, जनरल, संक्रामक व सर्जिकल वार्ड में अहम स्थानों पर लगाए जाएंगे। मंगलवार से सीसीटीवी कैमरे और बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि बुधवार तक सभी स्थानों पर कैमरे लग जाएंगे। बॉयोमीट्रिक मशीन का भी संचालन जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें