फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 मामलों में 28 का निस्तारण

Sat, 21 Jul 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
समाधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। इसमें कुल 83 मामले आए थे। सुलह-समझौता के माध्यम से 28 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। जबकि अन्य मामलों में मौके पर जाकर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। सदर थाना में एएसपी मुन्ना लाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पांच मामले निस्तारित हुए। अन्य मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, एसओ शमशेर बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ हरेंद्र पाठक, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, उसका बाजार थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आए कुल नौ मामलों में से चार का निस्तारण हुआ। थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस विभाग से संबंधित चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो गया। शेष पांच मामले राजस्व के हैं। जिनका निस्तारण जल्द होगा।
वहीं, बांसी थाना समाधान दिवस में कुल 12 मामले आए थे, जिसमें चार मामले का निस्तारण मौके पर हो गया। शनिवार को कोतवाली बांसी में सीओ नईम मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल बारह फरियादी पेश हुए जिसमें चार का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार केएन त्रिपाठी, कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें