फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में निर्माणाधीन मकान को ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम उजी में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस पर मिलीभगत कर मकान गिरवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी फातिमा ने बताया कि उनके तीन बेटों आरिफ, खालिद, व शाहिद को सुबह छह बजे ही पुलिस थाने उठा ले गई। उसके बाद तकरीबन दस बजे ग्राम बसालतपुर निवासी अफजल, नजामुल्लाह, बबलू, फिरोज व सराजुद्दीन अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। उनके साथ पुलिस के लोग भी मौजूद थे, जो मकान गिराने के दौरान मूकदर्शक बने खड़े रहे। फातिमा ने बताया कि लोगों ने पहले घर में घुस कर मौजूद महिलाओं व परिवारीजनों को मारा-पीटा और घर में रखे सामानों की लूटपाट की। छह माह की गर्भवती शादिया को भी नहीं बख्शा और उसकी लात-घूंसों से पिटाई की जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में एसओ मोहाना सौदागर राय का कहना है कि पटीदारी का मामला है जिसमें कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान गिरा दिया और महिलाओं के साथ मारपीट की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें