सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने मंगलवार को सिद्धार्थ तिराहा पर अनंतनाग में दर्शनार्थियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पुतला फूंका। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। साथ ही विश्व के सभी देशों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले देशों का बहिष्कार करने की बात भी कही।
सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी नित्यानंद शुक्ला ने कहा कि आतंकवाद देश और दुनिया के लिए नासूर बनता जा रहा है। अब इसे समाप्त करने का समय आ गया है। कश्मीर की घाटी आतंकवाद से ग्रसित है। सोमवार की शाम अमरनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर कायराना कृत्य किया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। अब वह समय आ गया है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए विश्व के सभी देश आगे आएं। तभी आतंकवाद का समूल नाश हो सकेगा। आज पूरा विश्व आतंकवाद से जूझ रहा है। इजराइल ने विश्व को दिखा दिया है कि आतंकवादियों को कैसे समाप्त किया जाए। आतंकियों का समर्थन तकरने वाले देश का विश्व पटल पर बहिष्कार किया जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन में प्रस्ताव भी ला चुके है। पुतला दहन के दौरान विशाल सिंह, अध्यक्ष छात्रसंघ शशांक शेखर त्रिपाठी, शशांक सिंह, रमेश कुमार, उस्मान अली, संतोष, राजन चौबे आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी, रमेश कुमार, उस्मान अली, संतोष और राजन चौबे आदि शामिल थे।