फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कानून में संशोधन पर लामबंद हुए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा श्रम कानून में संशोधन प्रक्रिया में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया तो संघ उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन में शामिल संविदा कर्मचारियों का कहना था कि संविदा श्रम (नियमन एवं उन्मूलन) कानून की धारा-25 (2) में जो भी संशोधन किया जाए, उसमें सभी संविदा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाए। वर्षों से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों के हितों को दरकिनार कर संशोधन किया गया तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन सभी अधिष्ठानों के संविदा-ठेका अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मिलित करते हुए देशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगा। जिला महामंत्री दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन के आह्वान पर जिले के सभी संविदा कर्मचारी एकजुट हैं। अनदेखी होने पर कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। विरोध प्रदर्शन मेें जिलाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय, दीपेंद्र मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें