फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की इनोवा पकड़ा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव से यूपी-100 की टीम ने सोमवार की देर रात सूचना पर एक चोरी की इनोवा गाड़ी बरामद की। उसे थाने को सुपुर्द कर दिया। बरामद इनोवा झारखंड की बताई जा रही है, जो दिल्ली से चोरी की गई थी। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यूपी-100 की टीम को सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी प्रमोद मिश्रा के यहां झारखंड से चोरी की गई इनोवा रखी गई है। टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी का कागजात दिखाने को कहा तो कोई कागजात नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो गाड़ी लगभग तीन वर्ष पूर्व दिल्ली का एक युवक लाया था और क्षेत्र के एक करीबी के यहां रुककर किराए पर संचालित करता था। लगभग डेढ़ साल तक संचालन के बाद लौटते वक्त उसे सुपुर्द कर चला गया। इसके बाद दो सहयोगियों ने मिलकर बिना कागजात के ही गाड़ी को विशुनपुर गांव निवासी प्रमोद मिश्र के हाथों बेच दिया। वह लगभग डेढ़ वर्ष तक गाड़ी को किराये पर चलाता रहा है। सोमवार की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यूपी-100 की टीम ने गांव पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। साथ ही प्रमोद मिश्रा के अलावा बिक्री करने वालों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरके गौतम ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। मामले की पूछताछ चल रही है। बरामद गाड़ी झारखंड की है। सूत्रों की माने तो एक वर्ष पूर्व भी गाड़ी पकड़ी गई थी। गाड़ी तीन दिनों तक थाने में खड़ी की गई थी, कागजात तब भी नहीं थे, लेकिन बाद में मामले को रफा-दफा करते हुए बिना कार्रवाई के ही गाड़ी छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें