फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

121 पर 3.25 लाख जुर्माना, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
121 पर 3.25 लाख जुर्माना, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

शोहरतगढ़। खेतों में पराली जलाने से वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के 121 लोगों पर 3.25 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसमें तीन पर केस दर्ज करने के साथ साथ जुर्माना वसूली को लेकर आरसी जारी किया गया है। इन लोगों पर प्रशासन कई दिनों से सेटेलाइट से निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा के निर्देष पर एसडीएम शोहरतगढ़ अनिल कुमार ने तहसील क्षेत्र में पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सेटेलाइट से क्षेत्र में पराली जलाने वाले लोगों पर तहसील प्रशासन निगरानी कर रही है। सोमवार को एसडीएम अनिल कुमार ने तहसील क्षेत्र में कुल 121 लोगों पर 3.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने वालों पर नजर रखने एवं कार्रवाई का निर्देश दिया गया। रजीउद्दीन पुत्र अजीजुल्लाह निवासी गोल्हौरा मुस्तहकम, कमला प्रसाद पुत्र चिन्नीलाल निवासी निवासी गोल्हौरा मुस्तहकम, अब्दुल लतीफ पुत्र मुंशी निवासी जुगडिहवा से 25-25 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ खेतों में पराली जलाने वाले दो लोगों के विरुद्ध शोहरतगढ़ थाना और एक के विरुद्ध चिल्हिया थाने में केस दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि इसके साथ ही 121 लोगों पर 25 सौ रुपये जुर्माना वसूली के लिए आरसी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें