फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सवः स्थानीय कलाकारों से मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव: स्थानीय कलाकारों से मांगे आवेदन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव-2019 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक अमला तेज हो गया है। विविध कार्यक्रमों के लिए समितिवार बनाए गए अध्यक्ष व सदस्यों की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। महोत्सव 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित है। स्थानीय कलाकारों से प्रस्तुति के लिए आवदेन मांगा गया है।
जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला कपिलवस्तु महोत्सव 2019 की सफलता के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा की अगुवाई में आयोजन समिति से जुड़े अध्यक्ष, सदस्यों के साथ ही अफसरों की ओर से कवायद तेज कर दिया गया है। महोत्सव जिला मुख्यालय पर सात दिवसीय होगा। जिसका उद्घाटन 15 दिसंबर को होगा। समापन 21 दिसंबर को होगा। इसके अलावा जनपद स्थापना दिवस के मौके पर 29 दिसंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कपिलवस्तु महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अवसर देते हुए नि:शुल्क प्रदर्शन के लिए 30 नवंबर तक आवेदन जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। कलाकारों का चयन महोत्सव समिति द्वारा किया जाएगा। जिला प्राबेशन अधिकारी विनोद राय ने बताया कि आवेदन पत्र विभागीय, कपिलवस्तु महोत्सव की साइट पर भी दिया जा सकता है। संपर्क के लिए दूरभाष नंबर 7518024039 है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव 2019 में नामी गिरामी कलाकारों को लाने के लिए प्रशासन ने युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। अब तक बड़े कलाकारों में गीतगार अंकित तिवारी के कार्यक्रम को हरी झंडी मिल चुकी है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इस बार के महोत्सव में नए-नए कलाकारों को लाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

जनपद सृजन के 30 वर्षों में आयोजित हो रहे कपिलवस्तु महोत्सव में पहली बार जनपद के कवियों व शायरों को महोत्सव का मंच साझा करने का मौका मिलेगा। एक रात स्थानीय कवियों, रचनाकारों व शायरों को मौका मिलेगा। रचनाकार नियाज कपिलवस्तुवी ने प्रशासन के इस निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें