फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 क्विंटल मिठाई व 20 किलो पनीर करवाया नष्ट

Thu, 31 Oct 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे में मिठाई की दुकान की जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इटवा क्षेत्र में अलग-अलग मिठाई के दुकान पर छापे करके 1220 किलो मिठाई और 20 किलो पनीर नष्ट करवाया जबकि कई दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ऐचनी में स्थित गोकुल ट्रेडर्स मिठाई के कारखाने पर छापेमारी करके 4 नमूना मैदा, बर्फी, पेड़ा, पपड़ी लिया और अभिगृहित करके कारोबार की अभिरक्षा में दिया गया। माॅडेल ट्रेडर्स एंड बेकर्स से 2 नमूना फ्रोजेन ग्रीन मटर, क्रेमया कुकिंग क्रीम लिया गया और 452 लीटर क्रेमया कुकिंग क्रीम का नमूना लिया। केशव कुंज स्वीट से तीन नमूना खोया के दो नमूने, पनीर के एक लिया गया। और गोकुल ट्रेडर्स को नोटिस जारी किए जाने की संस्तुति की गई है।
गोकुल ट्रेडर्स से 1200 किलो ग्राम मिठाई भी नष्ट कराया गया है। नाग चौरी में स्थित निर्माण इकाई पीयूष डेयरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया तथा 20 किलो पनीर को अस्वच्छ स्थिति में मिला जिसे नष्ट करवा दिया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी इटवा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार चौधरी, चंद्र भानु पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें