फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम चाेरी : आलू के बोरों में छिपाकर नेपाल ले जाए जा रहे थे 12 मोबाइल फोन, भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 11:53 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के असोगी गांव वार्ड नंबर चार निवासी 41 वर्षीय अमरनाथ चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उसे बरामद मोबाइल फोन के साथ जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए गौर कस्टम कार्यालय, रौतहट को सौंपा गया है।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से नेपाल कस्टम चोरी कर मोबाइल ले जाने का नया तरीका सामने आया है। नेपाल के रौतहट जिले में पुलिस ने यात्री टाटा सूमो की छत पर रखे आलू के बोरों में छिपाकर ले जाए जा रहे 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में भारत के सीतामढ़ी जिले के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


टाटा सूमो की छत पर रखकर ले जाए जा रहे थे आलू के बोरे

जिला पुलिस कार्यालय रौतहट की बॉर्डर एक्शन टीम और कस्टम सिक्योरिटी गार्ड की संयुक्त टीम ने सोमवार को मिली विशेष सूचना के आधार पर गौर नगरपालिका-1 स्थित कस्टम कार्यालय के गेट के सामने जांच शुरू की। इसी दौरान यात्री टाटा सूमो को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक वाहन की छत पर रखे आलू के बोरों की जांच करने पर उनके अंदर छिपाकर रखे गए 12 मोबाइल फोन बरामद हुए।

जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बसंत गौतम के अनुसार, मोबाइल फोन भारत से नेपाल कस्टम को चकमा देकर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के असोगी गांव वार्ड नंबर चार निवासी 41 वर्षीय अमरनाथ चौधरी को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए गौर कस्टम कार्यालय, रौतहट को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में कस्टम कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जांच के तरीके पर खड़े हुए सवाल

कस्टम गेट के सामने हुई इस कार्रवाई से साफ है कि सीमा पार सामान ले जाने वाले तस्कर जांच से बचने के लिए रोजमर्रा के सामान की आड़ लेने के तरीके अपना रहे हैं। आलू के बोरों के बीच मोबाइल छिपाकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद सीमा पर मालवाहक और यात्री वाहनों की जांच के तरीके पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें