फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 बोरी यूरिया बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। ककरहवा चौकी पुलिस ने भारत से नेपाल खाद की तस्करी करते हुए एक तस्कर को 12 बोरी यूरिया खाद के साथ गिरफ्तार किया है, जिसे ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ककरहवा चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी मय फोर्स नेपाल सीमा के फसादीपुर बॉर्डर के पास गश्त पर थे। इसी बीच कुछ लोग खाद लेकर भारत से नेपाल जाते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्कर मौके पर खाद छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगे। पुलिस के जवानों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। तस्कर की पहचान मोहाना क्षेत्र के फसादीपुर गांव निवासी शौकत अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें