फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर खामियां खोल रहीं दावों की ‘पोल’

विज्ञापन
उसका के ग्राम सोहास दरम्यानी के बूथ पर बिजली कनेक्शन ही नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए प्रशासन का ध्यान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही बूथों पर सुविधाओं पर विशेष नजर रखे हुए हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी बूथों पर खामियां दिख रही हैं। यह निश्चय ही प्रशासन के दावे की पोल खोलकर रही हैं। समय रहते समस्या निदान न हुआ तो बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बूथों पर बाउंड्रीवाल, पेयजल, शौचालय, बिजली व्यवस्था, रैंप की स्थिति आदि को दुरुस्त करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से काफी पहले इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था। इस पर जिला प्रशासन पर सभी बिंदुओं पर पैनी नजर रखने के साथ ही सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर रखी है। प्रशासन की रिपोर्ट में सभी 2248 बूथों पर सभी व्यवस्था मुकम्मल होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में करीब 12 बूथों पर हकीकत की पड़ताल की गई तो दावों की पोल खुलती नजर आई। बरोहिया खालसा पर मुख्य द्वार व बाउंड्री नहीं है। जिससे जानवरों का आवागमन नहीं रुक पा रहा है। उदयपुर बूथ पर जाने के लिए बेहतर रास्ता नहीं, साथ ही पानी सप्लाई की टोटी गायब है। नगपरा का गेट टूटकर पड़ा है। फर्श भी क्षतिग्रस्त है। करौदा नानकार प्राथमिक विद्यालय होने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र को बूथ बनाया गया है। भड़ेहर ग्रांट पर बिजली की व्यवस्था तो हैं, पर बल्ब व पंखा नहीं लगा है। बड़गो खास के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर एक साल का बिजली का बिल जमा करा लिया गया, पर अब तक केबल नहीं लगाया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझवन में खंभे से विद्यालय तक केबल नहीं लगा है। सोहांस दरम्यानी पर बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। प्राथमिक विद्यालय मेचुका पर शौचालय का दरवाजा चोरी हो गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत भ्रमण के दौरान ये कमियां सामने आई हैं। इस संबंध में एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि जिन बूथों पर कमियों की बात सामने आई है, उन्हें दिखवाकर मतदान की तिथि से पूर्व दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें