फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। 38 शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद एक बार फिर बीएसए ने 28 शिक्षकों को नोटिस भेजा है। इनमें 18 शिक्षक देवरिया के निवासी हैं। इनके टीईटी और कुछ के डीएलएड के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है। सूत्रों की माने तो फर्जी शिक्षकों का सरगना देवरिया का रहने वाला है। यही वजह है कि सबसे अधिक शिक्षक देवरिया के शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं, बर्खास्त हुए शिक्षकों में भी ज्यादातर देवरिया के ही हैं। बता दें कि इन शिक्षकों की नियुक्ति 2017 में की थी। बीएसए राम सिंह ने बताया कि 28 शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है। इनके अंक पत्र संशय के घेरे में है। इनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को दिया गया नोटिस
शबाना वारसी की तैनाती चनरैया उसका में है। जबकि सरोज उपाध्याय की तैनाती जमुहवा बर्डपुर में है। आशीष सिंह की तैनाती भगमनिया बर्डपुर में है वहीं, विनोद कुमार सिंह की तैनाती सपही लोटन में है जबकि जीतेंद्र कुमार तिवारी की तैनाती बड़हरा लोटन में है। सुभंजय कुमार की तैनाती रसियावल लोटन में है वहीं, विकास राय की तैनाती सिसई शोहरतगढ़ में है। शोभा यादव की तैनाती बघेली लोटन में है जबकि विजय कुमार यादव की तैनाती भटिया बाजार उसका में है। रूपेश कुमार श्रीवास्तव की तैनाती तिलसनी बर्डपुर में है। अविनीश कुमार सिंह की तैनाती संतोरा शोहरतगढ़ में है। वहीं, मोहम्मद खान की तैनाती गुजरौलिया लोटन में है। शालिनी सिंह की तैनाती मड़नी बढ़नी में है। मोहम्मद अजहर की तैनाती विशुनपुर लोटन में है जबकि अटल बिहारी सिंह की तैनाती सैनुआ लोटन में है। स्नेहलता बरनवाल की तैनाती मदरहना खास शोहरतगढ़ में है। गीतिका सिंह की तैनाती बनचौरी बढ़नी में है। ये सभी शिक्षक देवरिया के निवासी हैं।

मिक्की सिंह की तैनाती सिसवा लोटन में है। जबकि रमेश चंद्र शुक्ला की तैनाती सुहेलवा डुमरियागंज में है। ये दोनों शिक्षक सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। जबकि ज्योति श्रीवास्तव की तैनाती ढड़उल बढ़नी में और कनकलता सिंह की तैनाती बिजदेइया लोटन में है। ये दोनों शिक्षिका आजमगढ़ की निवासी हैं।रिंकी यादव की तैनाती रमवापुर तिवारी शोहरतगढ़ में है व किरन सिंह की तैनाती परसिया शोहरतगढ़ में है। ये दोनों ही शिक्षिका गोरखपुर की निवासी हैं। राम प्रकाश सिंह की तैनाती लक्ष्मीनगर बढ़नी में, सुमन यादव की तैनाती पतिला बर्डपुर में, मनु कुमार सिंह की तैनाती रक्सैल बर्डपुर में व विवेक कुमार सिंह की तैनाती सजनी उसका में है। ये शिक्षक बलिया के निवासी हैं। जबकि कुमारी अंशु सिंह की तैनाती भुसावल माफी लोटन है जो महराजगंज की निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें