कस्तूरबा की छात्राओं ने कार्यक्रमों से मन मोहा
महोत्सव के तीसरे दिन हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महोत्सव के मंच पर तीसरे दिन कस्तूरबा की छात्राओं ने अपने प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। पंडाल में बैठे दर्शक उनकी प्रस्तुति को देखकर झूमते दिखे और कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद तालियों से बाल कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। छात्राओं ने एकल, समूह गायन और नृत्य प्रस्तुत किए।
जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में आयोजित कपिलवस्तु महोत्सव में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बर्डपुर, जोगिया, खेसरहा, डुमरियागंज, भनवापुर, बांसी, उस्का बाजार, मिठवल व नौगढ़ छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए। शुरूआत सत्यम शिवम् सुंदरम... से हुई। इसके बाद राधा कैसे न जले.., प्रेम रतन धन पायो.., फिर भी दिल है..., आई लब माई इंडिया आदि गीत प्रस्तुत किए। प्रस्तुति देने वालों में रूपा जायसवाल, प्रियंका लोधी, ममता वरुण, मनीषा भारती, शालू यादव, प्रत्या भारती, खुशबू साहनी, पुनीता राजभर, निशा पासवान, मीनाक्षी तिवारी, अन्नू, सुप्रिया मौर्या, ऋखंला, अंतिमा, दिव्यांशु, सबिता, कमलावती, मंजू कन्नौजिया, सुमित्रा कन्नौजिया, किरन चौधरी, रीमा चौधरी, रुपा भारती, मनीषा यादव, प्रीति, पूजा भारती, पुष्पा विश्वकर्मा, कुसुम विश्वकर्मा, ज्योति कन्नौजिया, सोनम विश्वकर्मा, मैराजुुन्निशा, मंजू कन्नौजिया, रूपा भारती आदि शामिल रहीं। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, बीएसए राम सिंह मौजूद रहे।
मेरा देश रंगीला...
महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने भी समूह नृत्य मेरा देश रंगीला... गीत प्रस्तुत किया। प्रस्तुति देने वाले दिव्यांग बच्चों में सरस्वती, सपना, किरन, बिंदी, वंदना, हसीना, रूमैशा, राधा व निशा आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
फोटो-
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी
लेखपालों, शिक्षकों, संग्रह अमीनों की कार्यशाला में बोले सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है। इसे जीवन में अपना लिया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए सरकारी मशीनरी के साथ लोगों को आगे आना होगा। ये बातेें सांसद जगदंबिका पाल ने शुक्रवार को कपिलवस्तु महोत्सव में पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन की कार्यशाला में कहीं।
शिक्षकों, लेखपालों व संग्रह अमीनों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री काफी गंभीर हैं। भले ही जिले की ग्राम पंचायतें ओडीएफ घोषित हो गईं हो, लेकिन इसके लिए अभी भी लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। हर घर को शौचालय मिले बगैर पीएम का सपना साकार नहीं होगा। उन्होंने सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां के साथ स्वच्छता के प्रति प्रेरित किए जाने का आह्वान किया। ऑनलाइन व्यवस्था के बाद भी साइबर कैफे पर जाकर राजस्व कर्मियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस मामले को राजस्व विभाग के अधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के समक्ष भी मामला रखेंगे। इससे पूर्व विश्व बैंक के राज्य सलाहकार विवेक गंगवार ने स्वच्छता अभियान की सफलता के साथ ही आगे किए जाने वाले प्रयास पर विस्तृत प्रकाश डाला। संचालन जिला समन्वयक संजय तिवारी ने किया। उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया ने भी स्वच्छता संबंधी अहम जानकारी दी। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी आदि मौजूद रहे।