सिद्धार्थनगर। लंबित मुकदमों का निस्तारण ही नहीं पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है। इसके लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों समेत सभी सदस्यों को इस दिशा में आगे आना चाहिए।
ये बातें प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कही। वह शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सशक्त पहरेदारी की आवश्यकता है। अधिवक्ता हितों के लिए दिए गए मांगपत्र पर ठोस कार्रवाई कराने की पहल करेंगे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बेंच व वादकारी के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए बार के सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वादकारी हित में बार-बार हड़ताल का प्रस्ताव देने से बचने की कोशिश हो। इससे वादकारियों का काफी अहित होता है। जनपद न्यायाधीश गौरी शंकर गुप्ता की अध्यक्षता व एसोसिएशन के महामंत्री अंजनी दुबे के संचालन में संपन्न समारोह को विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी, सदर विधायक श्याम धनी राही, डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता हृदय नारायण उपाध्याय, एसपी राही, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, पीपी मिश्रा, संजय पाठक और दिव्य प्रकाश शुक्ला आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान सभी अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह में अधिवक्ता हितों को लेकर तैयार मांगपत्र भी सौंपा गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने आभार जातते हुए अधिवक्ताओं के हित में ठोस पहल का अनुरोध किया है। इस मौके पर एडीजे प्रथम ध्रुव कुमार तिवारी, एडीजे द्वितीय राम चन्द्र यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय चौधरी, सिविल जज सीडि. महेन्द्र कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूडि. अर्पिता सिंह के साथ ही नपा के चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल, डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय, सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ. ए सिद्दीकी, राजू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश नारायन श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्रा, राम शंकर सिंह, रमेश पांडेय, केशव पांडेय, संजय श्रीवास्तव, राकेश सिंह, नागेन्द्र त्रिपाठी, पुष्पा मिश्रा, शुभांगी द्विवेदी, सगुण श्रीवास्तव, रामशंकर पांडेय, कवीन्द्र पांडेय, दुर्गेश नारायन श्रीवास्तव, जमीन सिद्दीकी, कन्हैया पांडेय, जयशंकर मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, हरिहर पाठक, कन्हैया पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, विनीत सिंह, सुमित श्रीवास्तव और अजय चौरसिया आदि की उपस्थिति रही।