फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के अभाव में, शुरू नहीं हुआ मातृ एवं शिशु चिकित्सालय

Wed, 17 Oct 2018 10:08 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नीति आयोग की सूची में चिह्नित देश के 115 और प्रदेश के आठ पिछड़े जिलों में शुमार सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। हाल यह है कि करीब तीन माह पूर्व हैंडओवर होने के बाद भी सौ बेड के मातृ शिशु अस्पताल डॉक्टरों की उपलब्धता न होने के कारण संचालित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 19 करोड़ 91 लाख 83 हजार की लागत से बने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय को राजकीय निर्माण एजेंसी ने बनाकर भवन नौ जुलाई को हैंडओवर कर दिया। संचालन न होने के पीछे चिकित्सकों का पद स्वीकृत न होना बताया जा रहा है। यह हाल तब है जब सांसद और पांचों विधायक भाजपा या उसके घटक दल से जुड़े हुए हैं। एक माननीय तो प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी हैं। सदर विधायक श्याम धनी राही ने बताया कि संचालन की दिशा में जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री और एमएचएम के निदेशक से मिलकर अस्पताल का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

जिला अस्पताल के परिसर में निर्मित सौ बेड के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। इसके प्रयास किया जा रहा है। एनएचएम निदेशक से वार्ता कर शीघ्र डाक्टरों के पदों की स्वीकृति के साथ ही तैनाती का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. आरके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें