नवागत एसडीएम ने लोकतंत्र के महत्व को समझाया
फोटो- 67
शिवपति इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। शनिवार को शिवपति इंटर कॉलेज के सभागार कक्ष में नवागत एसडीएम अनिल कुमार की देखरेख में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को युवा मतदाता बनने और लोकतंत्र के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
एसडीएम ने कहा कि चुनाव आयोग से जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी जिनकी आयु एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। वह सभी फार्म छह के माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते है। अपने घर के सदस्यों व गांव के अन्य लोगों को जो पात्र हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का काम विद्यार्थी करें। अभियान एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता वोटर बनकर अपने सबसे बड़े अधिकार को प्राप्त कर सकते है। इस दौरान सीओ सुनील सिंह, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामविलास यादव, एसओ रणधीर कुमार मिश्रा, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ हेमंतराज उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, शिक्षक बैजनाथ चैरसिया, हरि प्रसाद अग्रहरी, रामप्रताप सिंह, विद्यार्थी साधना पुरी, स्वर्णिमा त्रिपाठी, सुमन, किरन पुरी, गौतम वरुण, प्रदीप यादव, रामसागर, नितिन, अवधेश गुप्ता, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।