फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बूथ दिवस’ पर अधिकांश बूथाें पर मिला ताला

Sun, 24 Jun 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के प्राथमिक विद्यालय प्रथम बूथ पर ताला बंद मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक से 30 जून तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को बूथ दिवस का आयोजन होना है। 24 जून को भी इसी क्रम में बूथ दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के 2253 बूथों में से करीब 60 प्रतिशत बूथों पर ताले लटके मिले। ऐसे में यहां आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जबकि नियमानुसार, सुबह आठ से पांच बजे तक बीएलओ को यहां रहना था। वहीं कार्यक्रम में प्रशासन से ज्यादा सक्रिय भाजपाई दिखाई दिए।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण के क्रम में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा को एक से 30 जून तक घर-घर भ्रमण करना है। इसी के तहत प्रत्येक रविवार को बूथ दिवस का आयोजन होना है। इस दिन बीएलओ को बूथाें पर रहना है। पर जिले में रविवार(24 जून) को स्थिति इससे इतर दिखी। अधिकांश बूथाें पर ताला था और बीएलओ नदारद थे। जिला मुख्यालय के पूरब पड़ाव स्थित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय तेतरी बाजार द्वितीय बंद मिले। यह हाल शहर के बूथों की है। ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बर्डपुर संवाददाता के मुताबिक अधिकांश बूथों बीएलओ दिन भर नदारद रहे। बर्डपुर नंबर 9 के बूथ संख्या 59 ,61, 63, 64, 65 ,67 पर कोई भी बीएलओ एवं मतदाता पंजीकरण को लेकर जिम्मेदार नजर नहीं आए।

इसी तरह क्षेत्र के नोनाहवा ,ककरहवा, अलीगढ़वा, मधुबेनिया के बूथों में ज्यादातर बीएलओ एवं संबंधित जिम्मेदार का दिन भर कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर बूथों से गायब बीएलओ के बारे में जांच कराई जाएगी। जानबूझकर अनुपस्थित बूथ लेवल आफिसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, बूथ संख्या 180 पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि भी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन



बूथों पर पहुंचे सांसद, नए वोटरों के भरवाए फार्म
रविवार को बूथ दिवस के मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने नौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर, सोहांस महुआ, अमवां, फुलवरिया, सरौली, सुगही, बरदहां, सेमरहना आदि गांवों में पहुंचकर बूथों पर नए वोटरों के फार्म भरे और कार्यकर्ताओं से 18 वर्ष पूर्ण करने व सूची में नाम शामिल होने वालों की अधिकाधिक मदद करने को कहा। जगदीशपुर में गांव में बहू बनकर आयी इन्द्रावती प्रजापति ने कहा कि मतदाता बनना सभी का नैतिक दायित्व है। इस दौरान दयाराम लोधी, राजू सिंह, रामानंद वर्मा,दिलीप पांडेय, संपूर्णानंद पांडेय, मुरारी, अनिल गुप्ता, महेश, गोरख, लौटन आदि साथ रहे।

11 बीएलओ अनुपस्थित मिले
बांसी। रविवार को बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र में चलाए गए घर-घर मतदाता सूची सत्यापन कार्य में 11 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने दिए हैं। रविवार को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक सभी बूथ वाले गांवों में बैठक कर मतदाता सूची के सत्यापन कार्य किए जाने का निर्देश दिया गया था। बूथों पर बीएलओ मौजूदगी की एसडीएम द्वारा की गई जांच करने के दौरान बूथ संख्या 187, 188, 192, 197, 198, 209, 126, 231, 14, 315 व 336 पर बीएलओ उपस्थित नहीं रहे। इससे नाराज एसडीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ सभी बीएलओ से कहा है कि सोमवार को सुबह 11 बजे सभी बीएलओ तहसील कार्यालय में पहुंचकर रविवार को मिले सभी दावे व आपत्तियों को जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें