फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता तापमान, बढ़ा रहा बीमारियां

Sat, 23 Jun 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। चिलचिलाती धूप से हो रही तीखी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में लोग वायरल फीवर, डिहाइड्रेशन, फूड प्वॉइजनिंग व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को है।  
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के साथ बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। लिहाजा जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या बढ़ी है। उमस भरी गर्मी में अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ तीमारदार व डॉक्टर बेहाल हैं। ओपीडी के कक्ष में एसी छोड़िए, कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। गर्मी में छोटे-छोटे कमरों में भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। पसीने से कपड़े भीग जा रहे हैं।
करीब एक सप्ताह की बात करें तो जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या एक हजार के पार है। इन मरीजों में वायरल फीवर, डिहाइड्रेशन, फूड प्वॉइजनिंग व डायरिया के मरीज सबसे अधिक है। इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या मासूमों की है। जिन्हें डिहाइड्रेशन व डायरिया की शिकायत है। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान अधिक होने के साथ ही मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों के कमरों में प्रवेश करने पर काफी दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बीमारियां और भी बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें