फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 11,500 क्विंटल धान की हुई खरीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में खाद्य विभाग द्वारा संचालित छह क्रय केंद्रों पर 29 नवंबर तक 109 किसानों से 11,500 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इन केंद्रों का निर्धारित खरीद लक्ष्य 51,000 क्विंटल है।
विज्ञापन

सहियापुर मंडी में खाद्य विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान खरीद के छह केंद्र खुले हैं। सहियापुर मंडी परिसर के नाम से दो केंद्रों पर 35 किसानों से 4,000 क्विंटल, भनवापुर के नाम से भी संचालित दो केंद्रों पर 46 किसानों से 4,500 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसके अलावा डुमरियागंज नाम से चल रहे दो अन्य खरीद केंद्रों पर 28 किसानों से 3,000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि खरीद का अनुपात देखते हुए पूरी उम्मीद है कि लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद करली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें