फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को बताया आपदा से बचने का गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहवारे में बुधवार को कार्यशाला आयोजित कर ग्रामीणों को आपदा से बचाव का गुर बताया गया। जोखिम की स्थिति में कैसे सहायता किया जाए, इसकी जानकरी दी गई। एनवायरमेंटल सोसाइटी शोहरतरगढ़ एवं ऑक्सफेम इंडिया ने संयुक्त रूप से गांव में कार्यशाला शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्राकृतिक आपदा के संबंध में जानकारी दिया। कहा कि बाढ़ के दौरान जोखिम की स्थिति को वर्ग के अनुपात में विभाजित किया जाता है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, डूबते लोगों को बचाने की कला के साथ जहरीले कीट व पशु के काटने पर प्राथमिक उपचार से संबंधित जानकारी दी गई। पूर्व की तैयारी के बारे में बताया। घर में मौजूद संसाधन को प्रयोग में लाने की विधि बताई। बोतल, चारपाई, रस्सी, पॉलिथीन, गैलन, बांस, केला का पेड़ आदि से बचाव के गुर बताए। कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आपदा के समय लोगों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सामना करना चाहिए। जागरूकता से ग्रामीण त्रासदी के समय लोगों की मदद कर जीवन को बचा सकते है। इस दौरान राजाराम, हरिराम, संतराम, विजय, अशोक, श्रीप्रकाश, दुर्गावती, नरेंद्र, कलाकांत, प्रीति, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें