फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महिलाएं आएं आगे

Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महिलाओं की भी भूमिका अहम है। संविधान ने सभी को मतदान का अधिकार दिया है। महिलाओं को इसका प्रयोग करना चाहिए और सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। ये बातें बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत लोकतंत्र में आधी आबादी की भागीदारी विषय पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि एवं महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने कहीं।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करने में खास रुचि नहीं लेतीं। ऐसा जागरूकता की कमी से होता है। मतदान करना सभी का अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी भी है। इस दौरान उन्होंने कानून की भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. साधना चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। हर क्षेत्र में अपनी भागीदार निभा रही हैं। मतदान के लिए भी महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अपनी काबिलियत से हर क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन है। कार्यक्रम को अधिवक्ता शुभांगी द्विवेदी, श्रद्धा सुमन, जयशंकर मिश्र, देवेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रीता देवी, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अरुण प्रजापति, मंजू देवी, कविता राव, सारिका सिंह, अर्चना यादव आदि की मौजूदगी रही।
---


रंग लाएगी मुहिम
- डॉ. साधना चतुर्वेदी ने कहा मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह नहीं दिखता। जागरूकता मुहिम का असर जरूर दिखेगा।
---
अच्छी पहल
- अधिवक्ता सोनी चौरसिया ने कहा कि जानकारी के अभाव में महिलाएं मतदान में खास रुचि नहीं लेती हैं। रैली के जरिए जागरूक करने की पहल अच्छी है।
---
मतदान सभी का अधिकार
- लेखपाल प्रीतिलता पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
---
मतदान अवश्य करें
- डॉ. सरिता प्रजापति ने कहा कि महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
----

मतदाता जागरूकता रैली निकाली
बांसी। अपराजिता के तहत बृहस्पतिवार को बांसी के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवेंद्र धर द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रतापनगर से पटेल नगर होते हुए रोडवेज चौराहा पहुंची और फिर वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पूर्व प्रधानाचार्य ने 18 साल की उम्र पूरी कर चुकीं छात्राओं से कहा कि वे मतदान अवश्य करें। साथ ही पड़ोस की महिलाओं को भी मतदान के लिए जागरूक करें। इस दौरान मीनाक्षी बाजपेई, प्रवक्ता दिनेश कुमार पांडेय, रजंन नाथ त्रिपाठी, जग नारायण मिश्र, राकेश चंद्र त्रिपाठी, अभय कुमार, प्रकाश चंद, रवि यादव, अरुणिमा, आभा, ज्योति, शिवानी, दिव्यलता आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें