फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष जेई टीकाकरण का आगाज, 55 हजार बच्चे होंगे आच्छादित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


विशेष टीकाकरण अभियान में 55 हजार बच्चे लक्ष्य
स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को विशेष जिम्मेदारी
इंसेफेलाइटिस रोगों से मुक्ति दिलाएगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। इंसेफेलाइटिस का शिकार होने से बच्चों को बचाने के लिए जेई के विशेष टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया। इस अभियान के दौरान जिले के सभी पीएचसी सीएचसी के अंतर्गत 55703 बच्चों का टीकारण किया जाएगा।
सोमवार को उस्का बाजार क्षेत्र के दतरंगवा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने एक बच्चे का टीकाकरण कराकर अभियान की शुरुआत की। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर किए बचाव कार्य व बनाए इलाज केंद्रों के कारण ही इस वर्ष इंसेफेलाइटिस का शिकार होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। बीमारी के लिए बचाव के लिए ही बच्चों का टीकाकरण कराया जाना है। ऐसे में सभी बच्चों का टीकाकरण होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी के अंतर्गत 55703 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के दौरान सुपरवाइजरों के साथ की निगरानी के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। इनके माध्यम से अभियान की निगरानी की जा रही है। इस दौरान बीएसए राम सिंह, एसएमओ संदीप पाटिल, इपीडिमोलाजिस्ट समीर सिंह सहित स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन



घर बैठे महिलाओं की सहायक बनेंगी अंतरा, छाया
अंतरा केयरलाइन का जनपद में हो रहा संचालन
टोल फ्री नंबर पर सुलझा सकते हैं संबंधित सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। परिवार नियोजन में गर्भ निरोधक त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा, रामबाण और साप्ताहिक गोली छाया संजीवनी का काम कर रही हैं। इससे जुड़े सवालों को सुलझाने के लिए जिले में अंतरा केयरलाइन का संचालन शुरू कर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अब घर बैठे महिलाएं फोन पर ही परिवार नियोजन संबंधित सवालों को सुलझा रही हैं।
डीसीपीएम मानबहादुर के मुताबिक परिवार नियोजन के सवालों को सुलझाने के लिए टोल फ्री नंबर 18001033044 जारी किया गया है। जो सुबह आठ से रात्रि नौ बजे तक काल रिसीव करेगा। इस नंबर पर कॉल करते ही महिला का नंबर रजिस्टर्ड हो जाता है। इसके बाद से सीधा महिला के पास कॉल आनी शुरू हो जाती है। दस-दस दिन के अंतराल में कॉल आती है। तीन माह के समय में करीब छह बार कॉल आती है। जबकि तीन बार रिमांइडर कॉल भी आती है। महिलाएं इस नंबर पर बेहिचक घर बैठे ही अपने सवालों को सुलझा सकती हैं। टोल फ्री नंबर पर उनके द्वारा बताई गई बातों को गोपनीय रखा जाता है।

कोट
परिवार नियोजन में अंतरा-छाया कारगर हैं। व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो रहा है। दोनों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। शेष बचे ब्लॉकों में डॉक्टर और स्टॉफ को जल्द ही ट्रेनिंग दिलाकर लोगों को लाभ दिलाया जाएगा।
-डॉ. डीके चौधरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी।


1047 ने लिया अंतरा का लाभ
इस सत्र में अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 तक जिले में 1047 लोगों ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया है। 11 माह में भनवापुर ब्लॉक में 225 लोगों को इंजेक्शन लगाकर पहले स्थान पर ही जबकि 38 लोगों को लाभ देकर डुमरियागंज सबसे निचले पायदान पर है। बांसी ब्लॉक 189 तो जिला अस्पताल में 173, इटवा में 140, बर्डपुर में 106, जोगिया में 79, मिठवल में 54, लोटन में 43 लोगों ने इंजेक्शन लगवाया है।

डॉ. की मनमानी से बिना नसबंदी कराए लौटीं महिलाएं
बेंवा सीएचसी में 17 लोगों में से सिर्फ 10 की नसबंदी की गई
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। सोमवार को बेंवा सीएचसी में नसबंदी कराने आईं 17 महिलाओं में तीन को अनफिट करने के साथ ही चार महिलाओं का बिना नसबंदी किए ही डॉ. कैंप बंद कर चले गए। इसे लेकर सीएचसी अधीक्षक ने डॉक्टर के खिलाफ सीएमओ को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास से 17 महिलाएं नसबंदी कराने आई थीं। इनमें 10 महिलाओं को स्टाफ नर्स रेखा सिंह जांच कराकर नसबंदी कैंप में ले गई थीं। इनके अलावा सात अन्य महिलाएं भी जांच करवाने के बाद कैंप में शामिल थीं। दोपहर करीब 12 बजे खेसरहा स्थित सरकारी अस्पताल से आए एक सर्जन कैंप पहुंचे। जहां एक साथ 17 महिलाओं को देखकर वह स्टाफ नर्स पर भड़क उठे। वह 10 महिलाओं की नसबंदी कर शाम तीन बजे कैंप में ताला बंद कर चले गए। इस दौरान जब बेंवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह ने अन्य चार महिलाओं की नसबंदी करवाने को कहा तो डॉ. ने उन्हें इटवा सीएचसी में भेजने की सलाह देकर वहां से चले गए। बेंवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह ने बताया कि जिन दो महिलाओं को अनफिट किया गया है। उनकी नसबंदी हो सकती थी। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें