फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को मुकाम देगा मेडिकल कालेज व सिद्धार्थ विवि

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का मॉडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे विश्व को शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की धरती के विकास की रफ्तार बढ़ाने में पहले से स्थापित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 25 वर्षों से इस जनपद के पिछड़ेपन को देख रहा हूं। इंसेफेलाइटिस व डेंगू जैसे रोगों से मासूमों को करीब से तड़पते हुए देखा है। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर जिले में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी देकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गरीबों, असहायों व निर्धनों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने कहा कि दो वर्ष बाद मासूमों के इलाज के लिए लखनऊ, गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय विवि के रूप में विकसित किया जाएगा। कहा कि बुद्ध के विचारों की भांति यह विवि भी पूरे विश्व में परचम लहराएगा, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पड़ोसी मुल्क नेपाल से मधुर संबंध का जिक्र करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में बेहतर आवागमन के साथ ही जनकपुर तक रोडवेज बसों का संचालन भी अहम है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी ने शिलान्यास कार्यक्रम को सुखद बताते हुए कहा कि सूबे में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री ने पहला प्रस्ताव सिद्धार्थनगर के लिए किया। आज यह सपना साकार हुआ। अंत में आभार जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने जताया। संचालन रंजना मिश्रा ने किया। इस मौके पर मंडलायुक्त बस्ती अनिल कुमार सागर, डीआईजी आशुतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मबीर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, एसडीएम उमेश चन्द्र निगम, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


सांसद, विधायकों ने सीएम के प्रति जताया आभार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति मंत्री, सांसद व विधायकों ने आभार जताया। जिले के प्रभारी व खेलकूद मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा को मेडिकल कॉलेज बनवाने का मौका दिया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आवागमन के मामले में एनएच की सौगात, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले को मेडिकल कालेज का तोहफा मिला। कहा, यहां पांच वर्ष के कार्यकाल में एक बार भी सीएम नहीं आते थे, पर एक वर्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ पांच बार आ चुके हैं।
विज्ञापन


मंच पर इन्हें मिली जगह
- राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के मौके पर मंच पर सीएम के साथ भाजपा व हियुवा के जिन पदाधिकारियों को जगह मिली, उनमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज के प्रभारी दुर्गा राय, लोकसभा संयोजक राजेन्द्र पांडेय, हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें