फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ः दिव्यांग दे सकेंगे स्वकेंद्र परीक्षा

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थी स्वकेंद्र परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें डीआईओएस से अनुमति लेनी होगी। यदि संबंधित विद्यालय केंद्र नहीं बना है तो निकट के केंद्र पर सुविधा दी जाएगी। परीक्षा प्रणाली में नई व्यवस्था लागू होने से दिव्यांग परीक्षार्थियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


दिव्यांगजनों के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षा नीति में बदलाव किया गया है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू होने वाली इंटरमीडियट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में डीआईओएस से अनुमति लेने के बाद दिव्यांग छात्राें को स्वकेंद्र परीक्षा का लाभ मिल सकेगा। छात्र जिस विद्यालय का है अगर उस विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, तो उसे अपने विद्यालय में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। अगर वह विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बना है तो सबसे नजदीक परीक्षा केंद्र में परीक्षा के लिए समायोजित किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शासन से जो भी निर्देश मिला है। उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें